नवविवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव आत्महत्या।

Voice Of News 24 

08 Jun 2024 22:57 PM

सिद्धार्थनगर 

सिद्धार्थनगर गोल्हौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्रीबेलवां निवासी एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या। क्या है घटना की पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल बीते शुक्रवार की रात बांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरिहा राज़ा निवासी रामरतन निषाद की पुत्री माया(22) पत्नी हरिश्चंद्र किसी बात को लेकर फांसी के फंदे से लटक गई। सूचना पर पहुंचा मृतका का भाई रामसहाय ने थाने पर जाकर पुलिस को इसकी सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस नवविवाहिता माया को फंदे से उतारकर पंचनामा बनाया और मामले की जानकारी के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही लग रहा है, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही की जायेगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.