शार्ट सर्किट के कारण दुकान में लगी भीषण आग, 25 लाख का सामान जलकर हुआ खाक, दुकानदार का आरोप

Voice Of News 24 

08 Jun 2024 22:18 Pm

महराजगंज 

जनपद महराजगंज भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे पर किराने की दुकान में भीषण आग लगने से दुकानदार का हुआ भारी नुक्सान। क्या है आगजनी मामले की पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल शुक्रवार की देर रात करीब 2 बजे भिटौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर चौराहे पर स्थित सुग्रीव जायसवाल के किराने की दुकान में शार्ट सर्किट की वजह से भीषण आग लग गई, जिससे दुकान मालिक सुग्रीव ने 25 लाख के समान जलकर राख हो जाने का दावा किया है।
संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार भिटौली थाने पर तैनात पुलिसकर्मी रात के गश्त पर निकले थे, पुलिसकर्मी जब गश्त करते धर्मपुर चौराहे पर दुकान के सामने पहुंचे तो अचानक उनकी नजर जलते दुकान पर पड़ी, जलते दुकान को देखकर उन्होंने इर्द-गिर्द के लोगो को आवाज लगाकर इकट्ठा कर फायर ब्रिगेड के साथ ही दुकान मालिक सुग्रीव को सूचना दिया। और मौके पर पुलिस एवं वहां उपस्थित स्थानीय लोग आग बुझाने में लगे गए। मौके पर ही एसडीएम सदर रमेश कुमार भी विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
लेकिन दुकानदार द्वारा मिली जानकारी से तब-तक 25 लाख का सामान जलकर राख बन चूका था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.