विवाहिता का मृत्यु हो जाने के बाद मायके वाले पुलिस के साथ विवाहिता के ससुराल पहुंचकर परिजनों पर लगाया गंभीर आरोप

Voice Of News 24 

08 Jun 2024 20:34 PM

महराजगंज :

रहस्यमय तरीके से विवाहिता की मृत्यु हो जाने के बाद जहां ससुराल वाले अंतिम संस्कार में जुड़े थे वहीं मायके वाले पुलिस के साथ विवाहिता के ससुराल पहुंचकर परिजनों पर लगा दिया हत्या का आरोप। मामले की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महाराजगंज कोतवाली अंतर्गत ग्राम रामनगर एक विवाहिता की रहस्यमय तरीके से मौत का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी होने पर मृतका के मायके वालों घटनास्थल पर पहुंचकर सूचना पुलिस को दी। ससुराल वाले अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे तभी पुलिस को देखकर लोगों में अफरा तफरी मच गया।

पोस्टमार्टम हाउस के पास एकत्र भीड़
पोस्टमार्टम हाउस के पास एकत्र भीड़

मृतका के भाई चंदन पुत्र सूरज राम निवासी पतरेगवा थाना सिंदुरिया पर लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के भाई चंदन ने बताया बहन शीला की शादी 2018 में राहुल पुत्र महेंद्र प्रसाद रामनगर थाना कोतवाली के साथ हुई थी। कुछ दिनों बाद मेरी बहन शीला उसके पति राहुल ससुर महेंद्र प्रसाद सास उमा देवी व देवर रोहित द्वारा दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जाने लगा।

7 जून 2024 शाम को करीब 4:30 बजे शीला की गला दबाकर हत्या कर दी गई मृतका के भाई चंदन ने बताया कि सूचना देने के बाद बिना पोस्टमार्टम कराये ही मेरी बहन को अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। हम लोग समय पर नहीं पहुंचते तो बहन का अंतिम बार भी चेहरा देखने को नसीब नहीं होता। इस संबंध में कोतवाली के राहुल शुक्ला ने कहा है कि मृतिका शीला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जांच रिपोर्ट आने के बाद विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.