सोनिया गांधी बनीं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष

Voice Of News 24 

08 Jun 2024 19:16 PM

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा की सांसद सोनिया गांधी को शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल का चेयरपर्सन चुन लिया गया. शनिवार को संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई और सर्वसम्मति से सोनिया गांधी को फिर चेयरपर्सन चुन लिया गया. उनके नाम का प्रस्ताव कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया, जबकि गौरव गोगोई, तारिक अनवर और के सुधाकरन ने प्रस्ताव का समर्थन किया.

संसदीय दल की नेता चुने जाने के बाद अपने संबोधन में सोनिया गांधी ने कहा कि कई लोगों ने हमारे लिए शोक संदेश लिख डाले थे, लेकिन मल्लिकार्जुन खरगे के दृढ़ नेतृत्व में हम डटे रहे. भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा वास्तव में ऐतिहासिक आंदोलन थे, जिन्होंने सभी स्तरों पर हमारी पार्टी को पुनर्जीवित किया. राहुल गांधी अभूतपूर्व व्यक्तिगत, राजनीतिक हमलों से लड़ने के लिए अपनी दृढ़ता और दृढ़ संकल्प के लिए विशेष धन्यवाद के पात्र हैं.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.