युवक के बहकावे में आकर घर से जेवरात लेकर फरार हुईं युवती

Voice Of News 24 

06 Jun 2024 23:54 PM

महराजगंज 

जनपद महराजगंज के नौतनवां थाना के अंतर्गत रहने वाली एक युवती घर के जेवरात लेकर युवक के साथ फरार हो गई। क्या है मामले की पूरी जानकारी पढ़िए वाॉयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

दरअसल संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार सोमवार की शाम को जनपद महराजगंज थाना नौतनवां अंतर्गत निवासी एक युवती ने घर में पड़े जेवरात को लेकर किसी युवक के साथ फरार हो गई। युवती के पीड़ित पिता ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए प्रार्थना पत्र भी सौंपा है।
युवती के पीड़ित पिता ने प्रार्थना पत्र के जरिए बताया कि उसकी बेटी सोमवार की शाम को एक युवक के बहकावे में आकर घर से कहीं चली गई साथ ही कपड़ों समेत सारे जेवरात लेकर युवक के साथ नौ-दो ग्यारह हो गई।


बेटी को घर पर न पाकर आस-पास के स्थानों पर काफी खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पीड़ित के पिता ने पुलिस को तत्काल खोज में जुड़ जाने की गुहार लगाई है। नौतनवां पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर तहरीर के आधार पर अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही जुट गई है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.