इंडिया ने पहले t20 विश्वकप मैच 2024 के मुकाबले में आयरलैंड को 8 विकेट से हराकर जीत के साथ किया आगाज

Voice Of News 24 

06 Jun 2024 11:52 PM

भारतीय जांबाजों के सामने आयरलैंड की टीम हो गई धाराशाही, पहले विश्वकप मुकाबले में भारत ने 8 विकेट से जीतकर आने वाले मुकाबले को दिखाया हरी झंडी।मुकाबले की पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जिस पल का इंतजार दुनिया भर के लोगों को था, उस पल का इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल बुधवार शाम को भारत vs आयरलैंड के बीच t20 विश्वकप का 8वां मुकाबला खेला गया। मुकाबले में भारत के दिग्गजो ने आयरलैंड की टीम पर कहर बनकर बरस पड़े।
मैच शुरू होता इससे पहले दोनों टीमों के बीच टांस हुआ, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टांस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, और आयरलैंड को बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पस्त हो गई, आयरलैंड की टीम 20 ओवरो के मुकाबले में मात्र 16 ओवरों में ही 96 रनों पर ही सिमट गई।आयरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा डेलेनी ने 26 रन बनाए।

भारतीय गेंदबाजों के धारदार गेंदबाजी का प्रर्दशन :-

हार्दिक पांड्या 3 विकेट, जसप्रीत बुमराह 2 विकेट, अर्शदीप सिंह 2 विकेट, मोहम्मद सिराज 1 विकेट और अक्षर पटेल ने 1 विकेट चटकाकर मुकाबले पर दबदबा कायम रखा।

जब भारत की सलामी जोड़ी के रूप में रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली 97 रनों का पीछा करने मैदान में उतरे तो भारतीय समर्थक इस जोड़ी को देखकर खुशी से झूम उठे, लेकिन कुछ देर बाद यह खुशी फिका पड़ गया, क्योंकि विराट कोहली अपने 1 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गये, विराट कोहली के पवेलियन लौट जाने के बाद सूर्यकुमार यादव आए जो रोहित शर्मा के साथ पारी को आगे बढ़ाने लगे। लेकिन बीच में रोहित शर्मा किन्हीं कारणों वस बाहर चले गए,फिर जीत की दरकार लिए मैदान में उतरे रिषभ पन्त जो सूर्य कुमार यादव के साथ मिलकर पारी को तेजी से जीत के अंजाम की तरफ ले जाने लगे। तभी सूर्य कुमार यादव 2 रनों पर ही आउट हो गए।बाद में शिवम दुबे उतरे, रिषभ पन्त और दुबे की जोड़ी ने ही मात्र 12.2 ओवरों में ही भारत को मुकाबले में जीत दिला दिया। भारतीय टीम ने 12.2 ओवरो में 2 विकेट गंवाकर 97 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

मुकाबले में रोहित शर्मा नाबाद 37 गेंदों में 52 रन बनाए तो शिवम दुबे 0 रन पर ही नाबाद रहे और रिषभ पन्त 20 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
इस मैच के हिरो रहे जसप्रीत बुमराह जिन्होंने 3 ओवरों में मात्र 6 रन खर्च कर 2 विकेट झटक लिए।

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]