महराजगंज : पति को छोड़ जेवरात और नगदी पैसे लेकर आशिक के साथ फरार हुईं पत्नी, तालाश में जुटी पुलिस।

Voice Of News 24 

27 May 2024 00:45 AM

महराजगंज

महराजगंज सदर कोतवाली के कर्महा में शादी होने के बाद भी पत्नी के अन्दर छिपा रहा आशिक के प्रति स्नेह, पति को छोड़ जेवरात और नगदी पैसों को लेकर आशिक के साथ फरार हो गई पत्नी।

संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक कर्महा निवासी नईमुद्दीन पुत्र स्वर्गीय हकीम बीते 2 वर्षों से सऊदी अरब में अपने परिवार का लालन-पालन करने के लिए मजदूरी करता था, और पत्नी अपने चार बच्चों समेत अब्बू के साथ कर्महा में रहती थी।
बताया जा रहा है कि 11 मई को नईमुद्दीन वापस घर आया हुआ था, और 20 मई को किन्हीं कारणों वस नईमुद्दीन महराजगंज गया था, इस मौके की नजाकत को देखते हुए पत्नी ने सभी गहने व नकदी पैसों को लेकर आशिक के साथ नौ-दो ग्यारह हो गई।
नईमुद्दीन को जैसे ही इसकी खबर मिली वह तत्काल ही सदर कोतवाली पर पहुंचकर पत्नी द्वारा किए गए हरकतों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत पत्र के माध्यम से नईमुद्दीन ने बताया कि वह अरब में काम करते समय फरार पत्नी को 4 लाख रुपए भेजा था और पत्नी स्वयं सहायता समूह से 800000 रुपए लोन लेकर रखी है। जब मैं 20 मई को महराजगंज से वापस घर लौटा तो पत्नी को घर में न पाने से उसके मोबाइल पर फोन किया तो उल्टा पत्नी ने पति पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की भी धमकी दी। नईमुद्दीन ने बताया कि मैं अपने चार बच्चों के परवरिश के लिए बहुत परेशान हूं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.