छठे चरण के लिए मतदान कल, 14 सीटों पर 162 उम्मीदवार मैदान में

Voice Of  News 24 

25 May 2024 01:42 AM

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के 6वें चरण का रण होना है. यूपी में 6वें चरण के चुनाव में भी कई दिग्गज अपनी किस्मत को आजमाते हुए दिखाई देंगे.इस बार 14 सीटों पर कांटे का मुकाबला देखने को मिलेगा.और कई दिग्गज अपनी किस्तम को आजमाते हुए दिखाई देंगे.

छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों के लिए 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमाने के लिए उतरेंगे। प्रत्याशियों में 146 पुरुष और 16 महिला शामि हैं। छठे चरण में सुलतानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संत कबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर व भदोही सीट के लिए मतदान होगा।

बता दें कि छठे चरण में भाजपा के मेनका गांधी, सकेत मिश्रा, जगदंबिका पाल, दिनेश लाल यादव निरहुआ और रितेश पांडेय जैसे बड़े प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.राजनीतिक गलियारों में छठे चरण में भाजपा के लिए काफी कठिन माना जा रहा है

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.