सनराइजर्स हैदराबाद ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से हराया

Voice Of News 24 

25 May 2024 01:31 AM

आईपीएल 2024 के दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 36 रनों से हरा दिया. चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए नॉक आउट मैच में हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए. जवाब में राजस्थान की टीम इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई. इसके साथ ही सनराइजर्स हैदराबाद ने तीसरी बार आईपीएल फाइनल में जगह बना ली और अब इस टीम का खिताबी मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 26 मई को होगा.

 

राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन हैदराबाद ने खराब शुरुआत से उबरते हुए हेनरिच क्लासेन के 34 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में ध्रुव जुरैल ने अर्धशतक जड़कर टीम को मैच में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन जरूरी रन रेट इतना ज्यादा था कि जुरैल की कोशिश भी काम नहीं आ सकी। राजस्थान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाए। हैदराबाद के लिए इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे स्पिनर शाहबाज अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की। शाहबाज ने तीन विकेट लिए और राजस्थान की पारी लड़खड़ा दी।