Voice Of News 24
25 May 2024 01:20 Am
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर : थाना खेसरहा क्षेत्रांतर्गत नसिरगंज चौराहे पर गाय की चोरी करने वाला एक व्यक्ति गिरफतार।जहां हिन्दू धर्म में एक तरफ गाय को लोग माता मानते हैं, वहीं दूसरी तरफ माता रुपी गाय के साथ ऐसी हरकतें की जाती है।
दरअसल खेसरहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत नसिरगंज चौराहे पर एक अज्ञात व्यक्ति गाय को चोरी से ले जा रहा था, चौराहे पर उपस्थित कुछ लोगों को गाय ले जा रहे व्यक्ति पर शक हुआ और उसे रोककर पूछताछ करने लगे, व्यक्ति द्वारा सही पता न बताने के कारण लोगों ने गाय चोर को एक खम्भे से बांधकर रखा और इसकी जानकारी पुलिस टीम को दी गई जिससे आरोपी को पुलिस के हवाले सौंप दिया जाए।
चोरी करने वाले व्यक्ति की पहचान जीत केवट पुत्र हरिश्चंद्र केवट के रूप में हुई है। गाय चोर से पूछताछ के बाद पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया को अंजाम देगी।























