महराजगंज के जयपुरिया इंटर कालेज के मैदान में सीएम योगी ने सपा-कांग्रेस पर बोला करारा हमला

Voice Of News 24 

25 May 2024 00:55 PM

महराजगंज

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को महराजगंज के फरेंदा कस्बे में भाजपा प्रत्याशी पंकज चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पांच चरणों के चुनाव के बाद यह साफ हाे चुका है कि देश में एक बार फिर मोदी सरकार बनने जा रही है।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पांच चरणों के चुनाव में मोदी की सुनामी देखकर गठबंधन के लोग घबरा गए हैं।

एक तरफ राम भक्त तो दूसरे तरफ राम द्रोही हैं। योगी ने कहा कि पहले कांग्रेस और सपा की सरकार में आतंकी घटनाओं पर जब हम आवाज उठाते थे तो बोला जाता था, आतंकवादी सीमा पार के हैं, अब समय बदल गया है। सीमा पर कोई पटाखा भी जोर से फट जाता है तो पाकिस्तान पहले सफाई देता है कि हमारा हाथ नहीं है।

यह नए भारत का दर्शन है। उन्होंने कहा कि सपा कांग्रेस गठबंधन अनर्थ करने वाला है। मोदी सरकार देश का विकास लोगों के सम्मान और सुरक्षा की गारंटी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में हिंदुओं के आरक्षण को काटकर मुसलमानों को देने की बात कही गई है।
उनके घोषणा पत्र में पर्सन लॉ लागू करने की बात कही गई जो तालिबानी शासन की याद दिलाता है। उनके घोषणापत्र में अल्पसंख्यकों के खान-पान में स्वतंत्रता देने की बात कही गई, जिसको आज का भारत स्वीकार नहीं करेगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.