महराजगंज : समस्याओं से निदान पाने के लिए वनटांगिया समुदाय के लोगों ने वोट बहिष्कार करने का चुना रास्ता।

Voice Of News 24 

25 May 2024 00:31 AM

महराजगंज

लोकसभा चुनाव के बीच मतदान को लेकर कम्पार्ट 24 हथियहवां, बलुवहिया के वनटांगिया समुदाय के लोगों ने उठाए बड़े कदम, मतदान का बहिष्कार कर सरकार से जताई नाराजगी।

सोहंगी भरवां जीव प्रभाग के कार्यालय पर शुक्रवार को वनटांगिया समुदाय के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, हाथों में पोस्टर लिए और मतदान बहिष्कार का नारा लगाते हुए अपने मांगों को सरकार के समक्ष रखे।वनटांगिया समुदाय के लोगों का आरोप है कि हमारे समस्याओं के समाधान के लिए पिछले चुनाव में ही आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक हमारी समस्याओं को आश्वासन तले कुचल दिया जा रहा है, जिससे सरकार के खिलाफ लोगों में नाराजगी हैं।

वाइस आॉफ न्यूज 24 के संवाददाता अरुन पटेल को मिली जानकारी के मुताबिक वनटांगिया समुदाय के लोगों का आरोप है कि चौक बाजार से वनटांगिया कम्पार्ट 24 व हथियहवां, बलुवहिया तक पक्का मार्ग नहीं बना है, जिससे लोगों को आने – जाने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है। साथ ही मलबा नाला पर पक्का पुल भी नहीं बना है। संवादाता से बातचीत के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अब तो बारिश के मौसम का आगाज भी होने वाला है, बारिश के समय कच्ची सड़को पर चलना किसी दुर्घटना को दावत देने से कम नहीं है, यहां की माताओ और बहनों को कठिन समस्याओं को झेलना पड़ता है।

प्रदर्शनकारियों की मांग है कि हमें पक्की सड़क, पुल जैसी आवश्यक अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए अन्यथा यहां का एक भी नागरिक मतदान करने नहीं जायेगा हम लोग मतदान का बहिष्कार कर देंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.