IPL:क्वालीफायर-2 में राजस्थान की एंट्री, चार विकेट से RCB को दी मात

Voice Of News 24 

23 May 2024 01:53 AM

राजस्थान रॉयल्स ने IPL एलिमिनेटर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बना ली है। राजस्थान अब 24 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से क्वालिफायर-2 में चेन्नई में भिड़ेगी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है और उनके चैंपियन बनने के सपने को एकबार फिर तोड़ दिया है। इस तरह बेंगलुरु के लगातार छह मैच जीतने का सफर भी खत्म हो गया।आरसीबी ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 173 रन का टारगेट

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआर ने अच्छा आगाज किया। यशस्वी जायसवाल और कोहलर-कैडमोर ने पहले विकेट के लिए 46 रन जोड़े। कैडमोर ने 15 गेंदों में 20 रन बनाए। यशस्वी फिफ्टी से चूग। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करने के बाद 45 रन की पारी खेली, जिसमें आठ चौका शामिल हैं। कप्तान संजू सैमसन (13 गेंदों में 17) बड़ी पारी नहीं खेल सके। ध्रुव जुरेल 8 रन बनाने के बाद 14वें ओवर में रन आउट हो गए। राजस्थान को अंतिम 18 गेंदों में 19 रन की दरकार थी।

 

लग रहा था कि रियान पराग (26 गेंदों में 36, दो चौके, दो सिक्स) और शिमरोन हेटमायर (14 गेंदों में 26, तीन चौके, एक सिक्स) राजस्थान को जिताकर लौटेंगे लेकिन मोहम्मद सिराज ने दोनों को 19वें ओवर में अपना पवेलियन भेज दिया। एक पल को लगा कि आरसीबी की मैच में वापसी हो गई है। लेकिन रोवमैन पॉवेल ने 19वें ओवर करना आए फर्ग्यूसन की बखिया उधड़ दी। उन्होंने दो चौके और एक छक्का लगायकर आरआर का विजयी परचम फहराया। पॉवेल 16 रन बनाकर नाबाद रहे। फर्ग्यूसन, कर्ण शर्मा और कैमरून ग्रीन के खाते में एक-एक विकेट रहा।

बेंगलुरु की टीम अब तक आईपीएल के 17 सीजन में कभी चैंपियन नहीं बन पाई है।