पवन सिंह भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित, काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे भोजपुरी गायक पवन सिंह

Voice Of News 24 

23 May 2024 01:40 PM

काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार पवन सिंह के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने एक्शन लिया है. उनको बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया है. पवन काराकाट में एनडीए कैंडिडट उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. उनको लगातार चुनावी मैदान से हटने के लिए कहा जा रहा था लेकिन वह पीछे हटने को तैयार नहीं थे. अब आखिरकार उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है.

बीजेपी ने पवन सिंह को लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची में ही पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया था.पवन सिंह ने चुनाव न लड़ने का एलान किया था.इसके बाद बीजेपी ने आसनसोल सीट से एसएस आहलूवालिया को टिकट दिया था.इसके बाद पवन सिंह ने बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरा. एनडीए की ओर से यहां उपेंद्र कुशवाहा प्रत्याशी हैं.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.