Voice Of News 24
23 May 2024 01:23 PM
मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर में तांत्रिक के जाल में पड़कर चाची ने दो भतीजों की चढ़ा दी बलि।दरअसल देश में कुछ लोग अभी अंधविश्वास के अंधेरे में अपना जीवन यापन कर रहे हैं, उनको नहीं पता है कि अंधविश्वास ही मौत का कारण बनती है।
इसी तरह की खबर मुजफ्फरनगर से निकलकर सामने आई है कि एक महिला ने अपने उपर से भूतप्रेत उतरवाने के चक्कर में एक तांत्रिक के चक्कर में पड़ गई। और अंजाम यह हुआ कि एक महीने के अन्दर ही महिला अपने दो भतीजों की बलि चढ़ा दी। और अंजाम पत्र पर लिखी कि अब शान्ति मिली आत्मा को।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मृत बच्चों की मां सहित चाची को गिरफ्तार कर लिया। लेकिन तांत्रिक भगत अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। तांत्रिक की तालाश जारी है।























