केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का धुंआधार दौरा आज, इस लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित

Voice Of News 24 

23 May 2024 01:03 Am

सिद्धार्थनगर

देशभर में पांचवे चरण के मतदान पूरे हो चुके हैं और अब लोगों की नजर 2 5 मई को 6 चरण के लिए होने वाले मतदान पर है। जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही है। इस बीच स्टार प्रचारक भी मैदान पर उतर गए हैं। इसी कड़ी में आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज गुरुवार 23 मई को उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, अम्बेडकरनगर और प्रतापगढ़ में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। अमित शाह सुबह 11 बजे बीएसए ग्राउण्ड, नौगढ़ सिद्धार्थनगर में आयोजित डुमरियागंज लोकसभा की जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

दोपहर 12ः30 बजे जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद, संतकबीरनगर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात अपराह्न 02 बजे शिवबाबा मैदान, सीहमई, अम्बेडकर नगर में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करेंगे। 3ः30 बजे तरदहा, पट्टी-प्रतापगढ़ में आयोजिज जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.