मुख्यमंत्री योगी ने 5 जनपदों में 6 विशाल जनसभा को किया संबोधित।

Voice Of News 24 

23 May 2024 00:32 AM

लोकसभा चुनाव प्रचार में पार्टीयां लोगों के बीच पहुंचेने के लिए और अधिक से अधिक जनसभाओं को सम्बोधित करने के लिए दिन-रात एक कर दे रही है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कुछ ऐसा ही किया है।बुधवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 जनपदों में पहुंचकर 6 रैलियों का बने हिस्सा।

इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में संतकबीरनगर, डुमरियागंज और बस्ती लोकसभा सीट के लिए प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावा सुल्तानपुर, सिद्धार्थनगर और बलरामपुर में अकेले दहाड़े मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
योगी जी ने कहा कि चुनाव के पांच चरण समाप्त हो गये है अभी तक पूरे देश में केवल एक ही बात चल रही है, अबकी बार 400 पार एक बार फिर डबल इंजन की सरकार।

योगी जनता के प्रति विश्वास जताते हुए बोले जनता को 4 मई के परिणाम के बारे में कोई आशंका नहीं है, क्योंकि जनता पहले ही परिणाम तय कर चूंकी है।

योगी आदित्यनाथ ने इंडी गठबंधन पर निशाना साधते हुए बोले कि गठबंधन को वोट देकर भस्मासुर की तरह ताकतवर बनाने का मतलब है कि अपना खुद का नुक़सान करवाना।

क्योंकि जब गठबंधन की सरकार बनेगी तब एससी एसटी और ओबीसी के आरक्षण में दखल डालकर इसे मुसलमानों में बांट देंगे।
योगी आदित्यनाथ सपा पर भी भड़क गए, बोले जब सपा की सरकार थी तब सभी गुंडे एक जुट होकर सरकार में शामिल होते थे और यूपी के किसान, व्यापारी, और गरीबों पर अत्याचार करते थे। लेकिन आज योगी राज में प्रदेश के अन्दर एक भी गुंडा नहीं पनप रहे हैं, क्योंकि गुंडे भी जानते हैं कि यदि योगी के राज में गुड़ई हरकतें करते पकड़े गए तो बिना किसी सूचना के योगी की सरकार ने गुंडों पर बुलडोजर चलवा देगी।
इसलिए आज डबल इंजन की सरकार के बदौलत देश में लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.