Voice Of News 24
22 May 2024 23:45 PM
महराजगंज
बरगदवा बाजार में पहुंचा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मनमोहन यादव का काफिला। मुन्ना इंटर कालेज में पंकज चौधरी के समर्थन में जनता को किया संबोधित।
बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने उड़न खटोला के साथ महराजगंज की जनता को संबोधित करने के लिए मुन्ना इंटर कॉलेज में पहुंचकर गठबंधन सरकार पर जमकर बरसे। और बोले मोदी है तो मुमकिन है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आए दिन कांग्रेस बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन क्या कांग्रेस उस दिन को भूल गई जब देश की जनता देश में ही अपने आप को असुरक्षित महसूस करती थी, और कांग्रेस के समय में घोटालों से देश की जनता अस्त-व्यस्त रहती थी।
संबोधन के दौरान उन्होंने राममंदिर के मुद्दों पर भी चर्चा किए और बोले, जब कांग्रेस की सरकार थी तब प्रभु श्री राम को नहीं जानते थे ये लोग, लेकिन हमारे डबल इंजन की सरकार ने राममंदिर का मुद्दा उठाया और उसको अंजाम भी दिया जिससे आज श्री राम की नगरी अयोध्या जगमगा उठा है।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है,जिसे बनाने में मोदी की सरकार ने अथक परिश्रम किया है। यहां युवाओ की संख्या भी अधिक है और सभी युवा मोदी जी के विचारों से सहमत भी है। और बोले इस बार फिर भारत के सभी लोग मोदी के नाम का डंका बजा रहे हैं। आखिर क्यों, क्योंकि मोदी जी के नेतृत्व में देश के अन्दर किसी भी तरह का भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं नहीं है। लेकिन विपक्षी दलों का मानना था कि चाय वाला देश कैसे चलायेगा , लेकिन मोदी की सरकार ने ऐसे ढंग से देश को उन्नति की तरफ ले गये कि विपक्षी दलों में साजिश रची जाने लगी कि मोदी की सरकार को कैसे गिराया जाए।

लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि जब जनता ही मोदी जी को पलकों पर बैठाया है, तो विपक्षो की साज़िश किस काम की ।
इस दौरान जनसभा को संबोधित करने के लिए केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी, नौतनवां विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी भी मौजूद थे।अन्त में सभी समर्थकों का मुख्यमंत्री ने दिल से आभार व्यक्त किया। और रवाना हो गए।























