Voice Of News 24
22 May 2024 02:05 AM
महराजगंज
जनपद महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्रांतर्गत मनिकौरा के पास बजाज एंजेसी के सामने कैश से लदी वाहन पत्थर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। इस दौरान गाड़ी की दशा और दिशा दोनों बदल गई।
बताया जा रहा है कि कैश वाहन नौतनवां की तरफ से आ रही थी, और जैसे ही मनिकौरा के पास पहुंचीं अनियंत्रित होकर एक बड़े पत्थर से टकरा गई और चार लोगो को गंभीर रूप से चोटे भी आई है।
घटना के दौरान गाड़ी में हीरालाल कैश इंचार्ज, जयसिंहनगर, बिंदा पांडेय, पीगानर ड्राईवर संतोष मौजूद थे। जिन्हें गहरी चोटे आई है। इसकी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर पुरुषोत्तम राव ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया, और आगे की कानूनी कार्रवाई में लग गये।























