Voice Of News 24

22 May 2024 01:37 AM
महराजगंज
बैठवलिया अधेड़ व्यक्ति की हत्या और पत्नी को मार घायल करने वाले मामले में महराजगंज पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार भेजा न्यायिक हिरासत में।
दरअसल हालही में 19 मई को निचलौल थाना क्षेत्र के बैठवलिया में एक अधेड़ व्यक्ति की हत्या और पत्नी को मारकर घायल करने वाले मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, और मुकदमा संख्या 251धारा 304, 333 के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम अमृत बताया जा रहा है, जो 19 मई को पत्नी को लोहे की राड़ से मारकर घायल कर दिया था और गांव के एक अधेड़ व्यक्ति विट्ठल केवट को जान से मार दिया था,
जिसके बाद मृतक विट्ठल की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी को ढूंढना शुरू कर दिया। अन्ततः पुलिस ने मंगलवार को कर्महिया के पास आरोपी को अपने सिकंजे में फंसा ही लिया, और जेल भेज दिया।












