Voice Of News 24
20 May 2024 22:57 PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर: 20 मई सोमवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनपद सिद्धार्थनगर का किया दौरा। और बीजेपी पर जमकर बरसे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव।
दरअसल 20 मई सोमवार को अखिलेश यादव ने डुमरियागंज लोकसभा सीट के लिए गठबंधन प्रत्याशी भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी पर साधा निशाना।
जनसभा को संबोधित करते हुए सपा सुप्रीमो अखिलेश ने कहा कि मोदी की सरकार 4 जून को जाने वाली है, और बीजेपी के लोग 400 पार का दावा करते हैं, उनका यह दावा सपना बनकर चूर- चूर हो जायेगा, और 4 जून को गठबंधन की सरकार बनने वाली हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार झूठे वादे करती है और जनता इनके बहकावे में हर बार आ जाती है, लेकिन इस बार जनता ने परिवर्तन को मुद्दा बनाया हुआ है, और गठबंधन सरकार को अपार समर्थन मिल रहा है। अखिलेश यादव ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए, उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अग्निपथ योजना के तहत लोगों को रोजगार देने का रणनिती बनाया है जो जनता के लिए यह रणनीति काफी दुखद है। क्योंकि चार साल बाद इस योजना के तहत सुरक्षाकर्मी को निकाल दिया जायेगा और फिर देश का नौजवान बेरोजगारी के कागार पर आ जाएगा। मोदी की सरकार ने प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, 10 साल हो गए कितने युवाओं को रोजगार मिला? अब जनता मोदी सरकार के झूठे वादे से उब चुकी है, अब जनता के पास एक ही रास्ता बचा है, केवल परिवर्तन।
संबोधन के दौरान अखिलेश ने मोदी जी के पूंजीपति दोस्तों को लेकर भी निशाना साधा, कहा कि पूंजीपतियों का कर्ज माफ हो जाता है, लेकिन अन्नदाता का एक भी रूपया नहीं माफ किया जाता है, इनके खिलाफ देश के सभी नौजवानो और किसानो में काफी आक्रोश झलक रहा है, जो गठबंधन की सरकार बनने का उदाहरण है। और 400 पार का दावा करते हैं ,लेकिन 143 सीटों पर ही सिमट जायेंगे।
बीजेपी 400 पार का दावा इसलिए करती है जिससे संविधान को अपने मर्जी से चला सके। इसलिए यह चुनाव आम नही है, यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है।
अखिलेश यादव ने जनता को विश्वास दिलाया कि यदि हमारी सरकार बनी तो हम सिद्धार्थनगर से झांसी तक आगरा लखनऊ एक्सप्रेस की तर्ज पर एक्सप्रेस-वे की सौगात देने का ऐलान करते हैं। उन्होंने बताया कि हमने अपने कार्यकाल में जनता को 108 नंबर का मुफ्त एम्बुलेंस सेवा प्रदान किया था लेकिन आज मोदी की सरकार में यह एम्बुलेंस कबाड़ों में खुद सेवा मांग रहा है।
हम युवाओं को लैपटॉप वितरित किए तो इनकी सरकार ने इसे भी छोटा कर दिया।
संबोधन के दौरान अखिलेश बोले गरीबो को हमारी तरफ से खास सुविधाएं दी जाएंगी, जैसे रिफाइंड, चना, तेल, दाल चीनी आदि वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएगी।
जनता के समक्ष विश्वास दिलाया कि इन्हीं सभी मुद्दों पर गठबंधन की सरकार बनेगी और जनता के हित में काम करेंगी, क्योंकि यह जीत केवल हमारी जीत नहीं होगी, बल्कि पूरे देशवासियों की जीत होगी।













