Voice Of News 24
20 May 2024 01:35 PM
ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी को लेकर जा रहे काफिले का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मीडिया रिपोर्ट में ये दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति के काफिले में शामिल हेलीकॉप्टर अजरबैजान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रईसी के हेलीकॉप्टर से जुड़ी खबरें सुनकर अत्यधिक चिंतित हूं। पीएम मोदी ने कहा कि संकट के इस समय में वे ईरान की जनता के साथ हैं। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति और उनके काफिले में मौजूद लोगों की सलामती की कामना भी की।













