Voice Of News 24
20 May 2024 01:15 AM
सिद्धार्थनगर
रविवार को होटल शुभम पैराडाइज में उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के निगरानी में प्रेस वार्ता को दिया गया अंजाम। इस कार्यक्रम में व्यापार मंडल के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय कसौधन ने बीजेपी की तरफदारी में बोले कि हम सबकी राय और समर्थन भाजपा की तरफ है, उन्होंने इसका कारण भी बताया कि वर्तमान सरकार हमेशा व्यापार मंडल के हित में सदा कार्य करती है। इस दौरान अजय कसौधन ने कहा कि हम सभी लोगों से अपील करते हैं कि आप सभी अपना वोट सांसद जगदंबिका पाल को ही करे।
तब तक दूसरी तरफ कुछ कार्यकर्ता विरोध में उतर आये, उनका कहना है कि वर्तमान सांसद 15 सालों से जीतकर कुर्सी पर बैठ कर आराम फरमा रहे हैं, ना तो वह कभी क्षेत्र में जाते है, और ना ही विकास एवं व्यापार मंडल के हित में कोई कदम उठाते हैं। विरोध जताते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोग भाजपा सरकार और सांसद को मत देकर विजई बनाते हैं, ये लोग हैं कि हमें अनदेखा कर देते हैं।
भाजपा विरोधियों ने कहा कि व्यापार मंडल के हित में जब भी आवाज को बुलंद करने का प्रयास किया जाता है तो ऐसी सरकारें इन सभी मुद्दों को पीछे छोड़ देती है।जिसके कारण हम व्यापार मंडल के संगठनकर्ता एवं वर्तमान सांसद और सरकार के विरोध में खड़े हैं।













