Voice Of News 24
20 May 2024 00:51 PM
सिद्धार्थनगर
मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जी-जान से जुटी हुई हैं.समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सोमवार को जनपद में आएंगे और यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक व पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सपा सुप्रीमो सोमवार को सुबह 11 बजे मुख्यालय के बीएसए ग्राउंड पर पहुंचेंगे तथा डुमरियागंज सीट से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
देखना होगा की कितना असर होता है सपा मुकाबला भाजपा उम्मीदवार से हे जो तीन बार के सांसद है। सपा नेता व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय एवं जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने जनपदवासियों से सभा को सफल बनाने की अपील की है।













