Voice Of News 24
19 May 2024 00:01 AM
फूलपुर में सपा एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता अखिलेश यादव और राहुल गांधी जनसभा को संबोधित करने के उम्मीद से पहुंचे लेकिन जनता की बड़ी तादाद ने बैरिकेडिंग तोड़कर मंच पर ही पहुंच गई जिससे जनसभा को स्थगित करना पड़ा,और जनसभा को संबोधित करने का सपना टूटकर बिखर गया।
फूलपुर में संसदीय शीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अमरनाथ सिंह के समर्थन में अखिलेश यादव और राहुल गांधी जैसे ही फूलपुर के पडिला स्थित मैदान में पहुंचे तो जनता अनियंत्रित दिखने लगी। और जब मंच पर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे तो जनता ने बैरिकेडिंग तोड़कर स्टेज़ पर पहुंचकर माइक सहित बिजली के अन्य उपकरणों को उखाड़ फेका। इस दौरान कुछ कार्यकर्ता एवं जनता और मीडिया कर्मी गिरकर घायल भी हो गये।
कुछ देर इंतजार करने के बाद भी व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो पाया जिसके कारण राहुल गांधी और अखिलेश यादव को बिना जनसभा को संबोधित किये ही वापस लौटना पड़ा।













