[ https://www.youtube.com/watch?v=idtKD3DdHUk
Voice Of News 24
18 May 2024 23:16 PM
बस्ती
बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को जनपद संतकबीरनगर में स्थित राजकीय इंटर कालेज में डुमरियागंज एवं बस्ती के प्रत्याशीयों के साथ मिलकर जनसभा को संबोधित किया।
बस्ती लोकसभा क्षेत्र से लव कुश पटेल उर्फ रिंकू चौधरी ने बसपा का प्रतीक हाथी उपहार के रूप में देकर स्वागत किया, तो डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी नवीन ने गौतम बुद्ध की प्रतिमा देकर अभिवादन किया।
इस दौरान बीजेपी, गठबंधन जैसे दलों पर जमकर बरसीं बसपा सुप्रीमो मायावती। जनसभा के दौरान उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि पिछड़े वर्ग एवं मुस्लिम वर्ग समुदाय के पक्ष में यदि कोई आवाज उठाने वाला है तो केवल बसपा और मायावती है। इसलिए हमें लोकसभा क्षेत्र बस्ती से काफी उम्मीदें हैं। और यहां की जनता का उत्साह देखकर ऐसा लग रहा है कि विपक्षी दलों का दाल नहीं गलने वाला है लोकसभा क्षेत्र बस्ती में।
यहां की जनता बीजेपी, कांग्रेस, सपा जैसे पार्टीयों को इस बार जड़ से उखाड़ फेंकने वाली है, और बसपा को अपार समर्थन के साथ विजयी बनाने वाली है, क्योंकि बसपा की सरकार में मिली भगत, गठबंधन एवं हिस्सेदारी जैसी कोई व्यवस्था नहीं है, बसपा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं प्रत्याशियो की मदद से जनता के बीच हो रहे समस्याओं को अकेले जड़ से उखाड़ फेंकने का प्रयास करेगी।
अंत में मायावती जी ने कहा कि इस जनसैलाब ने काफी हद तक फैसला कर दिया है, कि पीछली बार की तरह इस बार फिर बेहतर परिणाम देखने को मिलेगा।























