Voive Of News 24
18 May 2024 00:14 AM
महराजगंज
थाना फरेंदा के अंतर्गत फरेंदा धानी मार्ग पर सरकारी रोड़वेज ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को मारा टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल।
वर्तमान समय में जहां नयी-नयी गाड़ियों का अविष्कार हो रहा है, वहीं सड़क हादसो में तेजी से इजाफा हो रहा है, कुछ तो ऐसी घटनाएं देखने को मिलती हैं, जिसे देखकर हृदय सहम उठता है। कुछ इसी प्रकार का एक दर्दनाक मंजर सामने आया है।

शुक्रवार को जनपद महराजगंज के अंतर्गत सिधवारी पेट्रोलपंप के पास एक सरकारी रोड़वेज ने बाइक सवार दो व्यक्तियों को जबरदस्त ठोकर मारा, मौके पर ही भवनाथ नारायण (52 वर्ष) पुत्र रामप्रसाद निवासी आलम थाना परसा शाह सिद्धार्थनगर की दर्दनाक मृत्यु हो गई। दूसरा शिवम पुत्र सदाकांत निवासी मुगलहां थाना उसका बाजार की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मृतक व्यक्ति को तो पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम भेज दिया गया, परन्तु घायल युवक को एम्बुलेंस की सहायता से सीएससी बनकटी भेजा गया, परन्तु हालात नाज़ुक होने के कारण चिकित्सको ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
घटना को अंजाम देने वाली सरकारी रोड़वेज गाड़ी नंबर UP53 CT 0741 जो फरेंदा से धानी के तरफ अग्रसर हो रही थी कि बीच में ही UP55 AM 4723 हीरो स्पलेंडर को अवैध साइड से जाकर रौंद दिया।























