Voice Of News 24
17 May 2024 16:33 PM
महराजगंज
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के कुनसेरवा चौराहे पर एसएसटी टीम ने चारपहिया वाहन की चेकिंग कर 1.84 लाख रुपए बरामद किये।दरअसल वृहस्पतिवार को कुनसेरवां चौराहे पर जांच चल रही थी, तभी सोनौली के तरफ से एक चारपहिया वाहन को आते देख एसएसटी की टीम ने संदेह के आधार पर रोककर गाड़ी की चेकिंग करना शुरू कर दी। नायब तहसीलदार नौतनवां सौरभ श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि गाड़ी की चेकिंग के दौरान 184500 रुपए बरामद किए गए।

गाड़ी की चेकिंग करते समय सलेमपुर जिला देवरिया निवासी विकास मिश्रा एवं जावेद पैसों के साथ गाड़ी में मौजूद थे।
बरामदगी पैसों सहित युवक को एसएसटी की टीम ने अग्रिम कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस को सौंप दिया है।













