राप्ती नदी में नहाने गए किशोर की डुबने से मौत ,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Voice Of News 24 

13 May 2024 12:48 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पेड़ारी मुस्तहकम गांव के निकट राप्ती नदी में नहाने गये किशोर की डुबने से मौत घटना कल रविवार की दोपह की है।

जानकारी के अनुसार पेड़ारी मुस्तहकम गांव निवासी सिराजुदीन का पुत्र तौशीर14 वर्ष गांव के अपने साथीयों के साथ रविवार दोपहर बाद गांव के निकट बहने वाली राप्ती नदी मे नहाने गया था। इसी दौरान किशोर का पैर फिसला और गहरे पानी मे चला गया और डुबने लगा इसी दौरान उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए । गांव मे आकर लोगों से बताया और परीजनों को भी बताया आनन फानन मे ग्रामीणों संग पहुंचे परिजनों ने नदी मे खोचने लगे तकरीबन दो घण्टे बाद किशोर को नदी से बाहर निकाला लेकिन उसकी तब तक मौत हो चुकी थी।

इस घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस और नायब तहसीलदार ने शव का पंचनामा कर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया। पुलिन ने जानकारी देते हुए कहा की परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। इसलिए शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.