Voice Of News 24
11 May 2024 23:22 PM
धानी
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के बृजमनगंज धानी मार्ग के शराब भटी के पास कार ने आटो को मारी भीषण टक्कर एक युवक घायल।
यदि वर्तमान समय में सड़क हादसो की बात करें तो कोई आश्चर्य की बात नहीं है, क्योंकि आए दिन ऐसी घटनाएं आम बात हो गयी है। कुछ इसी प्रकार का घटना सामने आया है, बताया जा रहा है कि शनिवार को करीब 10:30 बजे बृजमनगंज की तरफ से आ रही बैगनार ने धानी बाजार शराब भट्टी के सामने खड़े आटो को टक्कर मार दिया,और आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
आटो चालक की गंभीर हालात को देखते हुए उसे धानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है, जहां उसका उपचार अभी चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार आटो चालक ग्राम सभा खड़खडिया का निवासी है, जिसका नाम ननकु बताया जा रहा है।













