भारत-नेपाल सोनौली बॉर्डर पर ईरानी नागरिक गिरफ्तार,भारत से नेपाल जाने की कोशिश में था

Voice Of News 24

11 May 2024 00:13 AM

सोनौली सीमा पर इमीग्रेशन और एसएसबी के जवानो ने मिलकर ईरानी नागरिक को फर्जी कागजात के साथ गिरफ्तार कर भेजा जेल

महराजगंज

भारत – नेपाल सीमा सोनौली में फर्जी कागजात के साथ कूटरचित करने वाला ईरानी नागरिक को इमीग्रेशन और एसएसबी के जवानों ने संदेह के आधार पर गिरफ्त में ले कर समूचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर भेजा न्यायिक हिरासत में।
मिली जानकारी के मुताबिक़ सुरक्षाबलों की जांच के दौरान आरोपी के पास अर्जेंटीना का पास्पोर्ट मिला साथ ही इसके स्टांप वीजा पर इटालियन देश की मुहर लगी हुई थी।आरोपी भारत के रास्ते नेपाल में जाने के फिराक में ही था कि तब तक भारतीय सुरक्षाबलों ने उसे दबोच लिया। आरोपी की पहचान याकूब वर्धन (ईरानी नागरिक) के रूप में हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक आतिश सिंह ने जानकारी दी है, कि आरोपी की जब कागजात जांच की गई तो उसका भारतीय वीजा 3 मई को ही खत्म हो गया था लेकिन आरोपी कूटरचित ढंग से बढ़ाकर 9 मई कर लिया था।

 

मामले को संज्ञान में लेते हुए सोनौली पुलिस ने 14 विदेशी अधिनियम के तहत केश दर्ज कर जेल भेज दिया है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.