हैदराबाद और लखनऊ में प्लेऑफ के लिए जीत का महामुकाबला आज

Voice Of News 24 

08 May 2024 16:27 PM

आईपीएल 2024 में आज 57वां मुकाबला हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच महामुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की प्रबल दावेदार है. हैदराबाद को सोमवार को खेले गए मुकाबले में मुंबई से हार का सामना करना पड़ा था.उस हार को भुला कर आगे की ओर बढ़ना होगा उसके बाद उसे प्लेऑफ में आसानी से क्वालिफाई करने के लिए हर हाल में जीत हासिल करनी होगी. वहीं लखनऊ को भी प्लेऑफ के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है.

SRH बनाम LSG हेड टू हेड आंकड़े

हैदराबाद और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबलों की बात करें तो लखनऊ SRH पर हमेशा भारी रही है. दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें सभी मुकाबले लखनऊ ने जीते है. हैदराबाद आज अपने घर में हार के इस क्रम को हर हाल में तोड़ना चाहेगी. क्योंकि प्लेऑफ में क्वालिफाई करने के लिए यह हर हाल में बहुत जरूरी है.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

सनराइजर्स हैदराबाद

ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट, अभिषेक शर्मा

लखनऊ सुपर जायंट्स

क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.