BSP के तरफ से आकाश आनन्द को लगा बड़ा झटका,सुप्रीमो मायावती ने भतीजे आकाश आनन्द को राष्ट्रीय संयोजक पद से कर दिया विदा

Voice Of News 24 

08 May 2024 01:33 AM

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के खिलाफ मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की. मायावती ने आकाश आनंद को नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया. आकाश आनंद से बीएसपी के उत्तराधिकारी की भी जिम्मेदारी छीन ली गई. बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर जानकारी दी.

मायावती ने आकाश आनंद को कुछ वक़्त पहले अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था. मायावती ने ये ज़िम्मेदारी भी आकाश आनंद से वापस ले ली है.

मायावती ने ट्वीट कर इस बारे में जानकारी दी है.

 

मायावती ने कहा, ”बसपा ने आकाश आनंद को नेशनल कॉर्डिनेटर और अपना उत्तराधिकारी घोषित किया था लेकिन पार्टी और आंदोलन के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है.”

 

मायावती ने लिखा, ”आकाश के पिता आनंद कुमार पार्टी और आंदोलन में अपनी जिम्मेदारी पहले की तरह ही निभाते रहेंगे. अतः बसपा का नेतृत्व पार्टी, आंदोलन के हित में, बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर के कारवाँ को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग, कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है.”

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.