कोलकाता नाइट राइडर्स नेमुंबई इंडियंस को 24 रनो से हराया ,12 साल बाद वानखेड़े एक शानदार जीत हासिल

Voice Of News 24 

04 May 2024 09:31 AM

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 के 51वें मैच में मुंबई इंडियंस को 24 रन से पटखनी दी। इस मुकाबले में मिली जीत के बाद केकेआर की टीम के पास 14 अंक हो गए। केकेआर ने 12 साल बाद वानखेड़े में मुंबई इंडियंस को हराया और एक शानदार जीत हासिल की।

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों पर केकेआर के गेंदबाजों ने कसा सिकंजा।दरअसल हुआ कुछ यूं कि मुंबई इंडियंस टांस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला। केकेआर को बल्लेबाजी करने का दिया निमंत्रण।केकेआर की तरफ से पारी की आगाज करने आए सुनील नारायण के साथ फिलिप साल्ट।लेकिन ओवर के तीसरी गेंद पर 5 रन बनाकर ही अपना विकेट तुषारा को दे बैठे। फिर पारी को आगे बढ़ाने के लिए अंगकृश रघुवंशी को भेजा गया लेकिन इन्होंने भी कुछ कमाल नहीं कर पाया और अपने 13 रनों के निजी स्कोर पर ही अपना विकेट तुषारा के हाथों गवां बैठे।बाद में कप्तान श्रेयस अय्यर को 6 रनों पर ही तुषारा ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। मुंबई इंडियंस के लिए तुषारा तूफान साबित हुए। बाद में वेंकेटेश अय्यर ने पारी को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाने में लग गये।और उन्होंने टीम के लिए 52 गेंदों में 70 रनों की बेहतरीन पारी खेल बुमराह का शिकार बने । फिर रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने उतरे और 8 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। इंपैक्ट के रूप में मनीष पांडे आए और 31 गेंदों में 42 रनों का शानदार योगदान दिया । फिर अंत में आंन्द्रे रहल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोरा और मिचेल स्टार्क ने मिलकर टीम के लिए 9 रन ही जोड़ पाए और (19.5) ओवरों में 169 पर ही केकेआर ढेर हो गई।

 

मुंबई इंडियंस के सामने 170 रनो का का लक्ष्य था। मुंबई इंडियंस के तरफ से रोहित शर्मा और ईशान किशन लक्ष्य का पिछा करने उतरे और दोनों मिलकर मात्र 24 रनों का ही योगदान दे पाये। फिर बाद में नमनधीर सिंह को वरून चक्रवर्ती ने 11 रनों पर चलता किया। फिर सूर्यकुमार यादव नाम का आया तुफान और उन्होंने 35 गेंदों में 56 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल आंन्द्रे रसल का शिकार बन गए। बाद में तिलक वर्मा, निहाल बड़ेरा और हार्दिक पांड्या ने मिलकर मात्र 11 रनों का ही योगदान दिया। अंत में टिम डेविड, काॅट्जिया को मिचेल स्टार्क ने चलता किया दोनों ने मिलकर 34 रनों का ही योगदान दिया।बाद में सुनील नारायण ने पीयूष चावला की विकेट चटकाकर मुकाबले को मुट्ठी में पकड़ लिया। और मुंबई इंडियंस के प्लेआफ के अरमानों पर पानी फेर दिया। मुंबई इंडियंस (18.5) ओवर के बाद 145 रनों पर ही ढेर हो गई।

केकेआर के तरफ से मिचेल स्टार्क 4 विकेट, वरुन चक्रवर्ती 2 विकेट ,आंन्द्रे रसल 2 विकेट और सुनील नारायण 2 विकेट चटकाकर मुकाबले को को दिया जीत का अंजाम।