अग्निकांड से प्रभावित गांव बेलीखुर्द पहुंचे डीएम,मृतका के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Voice Of News 24

03 May 2024 22:11 PM

बलरामपुर

डीएम अरविंद सिंह ने तहसील तुलसीपुर के अन्तर्गत ग्राम बेलीखुर्द में पहुंचकर अग्निकांड से प्रभावित परिवार को अहेतुक सहायता दिया है। गुरुवार 2 मई को बेलीखूर्द गांव में अग्निकांड की घटना में गांव के ही निवासी मनीराम की 08 माह की अबोध बच्ची की झुलस कर दुखद मृत्यु हो गई थी।जनहानि के साथ मकान क्षति और पशु हानि की घटना भी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी ने प्रशासनिक अधिकारियो को  मौके पर भेजा और हर संभव मदद के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में डीएम अरविंद सिंह शुक्रवार को स्वयं बेलीखुर्द पहुंचे।बजट न होने के बावजूद कोषागार के अपने विशेष मद से मृतका रीमा (08) वर्ष के पिता मनीराम को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी। साथ ही सभी प्रभावितों के खाने के लिए राशन, फल, सब्जी, बर्तन इत्यादि का प्रबंध सुनिश्चित कराया। जिलाधिकारी ने ग्राम पुलिस चौकीदार से घटना के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो पता चला कि ग्राम चौकीदार खुद भी इस अग्निकांड की घटना में प्रभावित हो गया है। इस पर जिलाधिकारी ने ग्राम चौकीदार को कार्यवाही से मुक्त कर दिया।

ग्रामीणों को आग से बचाव के लिए सजग रहने और सावधानी बरतने के लिए अपील की। मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अग्निकांड में घायल हुए लोगों के उपचार के लिए समुचित प्रबंध सुनिश्चित कराएं। बीडीओ को निर्देशित किया है कि जिनके फूस के घर जल गए हैं।उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास देने तथा पशु शालाओं के लिए नरेगा से फंड दिलाने के लिए कार्यवाही करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि इस अग्निकांड घटना की वह 15 दिन बाद समीक्षा करेंगे कि संबंधित विभागों द्वारा प्रभावितों को क्या-क्या सहायता प्रदान की गई।इस दौरान एसडीएम तुलसीपुर अभय सिंह, तहसीलदार प्रमेश कुमार, जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह, बीडीओ तुलसीपुर, पूर्ति निरीक्षक तुलसीपुर, एसएचओ तुलसीपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारिगण उपस्थित रहे।

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.