बसपा ने तीन और सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी,बदली गई भीम राजभर की सीट

Voice Of News 24 

25 Apr 2024 09:44 AM

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग से पहले बसपा ने उत्तर प्रदेश के तीन और सीटों पर उम्मीदवार की घोषणा की है। बुधवार यानी 24 अप्रैल को बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी करते हुए तीन और सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है।

बसपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर का टिकट बदल दिया है। वह आजमगढ़ की जगह अब सलेमपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पार्टी ने भदोही से इरफान अहमद (बबलू) और हमीरपुर से निर्दोष कुमार दीक्षित को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाया है।