कन्नौज लोकसभा सीट अखिलेश यादव कल करेंगे नामांकन,लोकसभा चुनाव लड़ने पर सस्पेंस खत्म

Voice Of News 24 

25 Apr 2024 00:16 AM

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के कन्नौज लोकसभा से चुनाव लड़ने की अटकलें लगातार जारी हैं. इसी बीच अब समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के लोकसभा चुनाव लड़ने पर सस्पेंस खत्म कर दिया है. सपा ने एक्स पर पोस्ट कर साफ कर दिया है कि अखिलेश यादव कन्नौज से ही चुनाव लड़ेंगे और वह कल गुरुवार 24 अप्रैल को नामांकन करेंगे.

https://x.com/samajwadiparty/status/1783122854961418483

समाजवादी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा-“माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी कल अपराह्न 12 बजे कन्नौज लोकसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे.” समाजवादी पार्टी की तरफ से पहले इस सीट से तेज प्रताप यादव को प्रत्याशी बनाया गया था लेकिन अब कन्नौज सीट से तेज प्रताप नहीं अखिलेश यादव ही चुनाव लड़ेंगे. अखिलेश यादव के कन्नौज से चुनाव पर सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.