Voice Of News 24
24 Apr 2024 10:19
चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच चेपॉक में मंगलवार रात खेले गए आईपीएल 2024 के 39वें मुकाबले में लखनऊ ने रोमांचक जीत दर्ज की है। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में लखनऊ के हाथों लगातार दूसरी और कुल चौथी हार का सामना करना पड़ा है।
चेन्नई सुपर किंग्सने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 210 रन बनाए थे,जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।मार्कस स्टोइनिस 63 गेंद में 124 रन बनाकर नाबाद रहे। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम आठ मैचों में पांच जीत और 10 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई।
उन्होंने चेन्नई को रिप्लेस किया, जो लुढ़क कर पांचवें स्थान पर आ गई है। उसके आठ मैचों में चार जीत और चार हार हैं। चेन्नई को अगला मैच 28 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है, जबकि लखनऊ की टीम 27 अप्रैल को इकाना में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलेगी।























