बीजेपी प्रत्याशी अरुण गोविल के समर्थन में CM योगी ने किया रोड शो उमड़ा जनसैलाब

Voice Of News 24 

24 Apr 2024 00:18 AM

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी अरुण गोविल के समर्थन में मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रोड शो किया है। रोड शो के दौरान जनता की भारी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान सीएम के साथ अरुण गोविल भी मौजूद थे। गौरतलब है कि बीजेपी ने रामायण सीरियल में राम की भूमिका निभाने वाले पूर्व टीवी स्टार अरुण गोविल को मेरठ लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। मेरठ में 26 अप्रैल को मतदान होगा।

https://x.com/ANI/status/1782733751522582583

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने मेरठ लोकसभा सीट से एक्टर अरुण गोविल को टिकट दिया है। अरुण गोविल को रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने के लिए जाना जाता है। गोविल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं।