युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में रचा इतिहास आईपीएल करियर में 200 विकेट पूरे पहले गेंदबाज बने

Voice Of News 24 

23 Apr 2024 14:53 PM

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में युजवेंद्र चहल ने अपने आईपीएल करियर में 200 विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया। मुंबई इंडियंस के मोहम्मद नबी का विकेट हासिल किया, ठीक वैसे ही उनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो गया। आईपीएल के इतिहास में 200वां विकेट हासिल करने वाले वह पहले गेंदबाज बन गए। इसके अलावा वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं।

https://x.com/IPL/status/1782420900853277145

युजवेंद्र चहल आईपीएल में पर्पल कैप विजेता भी रह चुके हैं. वो 2022 में पहली बार राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले और उसी सीजन में उन्होंने 27 विकेट चटका कर पर्पल कैप जीती थी. चहल 5 अलग-अलग सीजन में 20 से अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं.

आईपीएल में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज
50 विकेट: आरपी सिंह (12 अप्रैल 2010)
100 विकेट: लसिथ मलिंगा (18 मई 2013)
150 विकेट: लसिथ मलिंगा (6 मई 2017)
200 विकेट: युजवेंद्र चहल (22 अप्रैल 2024)

चहल ने आईपीएल 2013 में डेब्य किया था। अब तक वह 153 मैच खेल चुके हैं। इनकी 152 पारियों में उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से 200 विकेट हासिल किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रद्शन 40 ओवर देकर पांच विकेट हासिल करना रहा है। वह 7.71 के इकोनॉमी रेट से रन खर्च करते हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में शीर्ष 10 सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
POS Player Mat Inns Ov Runs Wkts BBI Avg Econ SR 4w 5w
1 Yuzvendra Chahal (RR) 152 151 553 4273 200 5/40 21.47 7.7 16.73 6 1
2 Dwayne Bravo (CSK) 161 158 516 4359 183 4/22 23.82 8.38 17.05 2 0
3 Piyush Chawla (MI) 185 184 615 4911 181 4/17 27.13 7.96 20.44 2 0
4 Bhuvneshwar Kumar (SRH) 167 167 621 4680 174 5/19 26.9 7.52 21.47 2 2
5 Amit Mishra (LSG) 161 161 559 4129 173 5/17 23.87 7.38 19.42 4 1
6 Sunil Narine (KKR) 169 168 652 4402 172 5/19 25.59 6.75 22.76 7 1
7 Ravichandran Ashwin (RR) 203 200 721 5112 172 4/34 29.72 7.08 25.19 1 0
8 Lasith Malinga (MI) 122 122 471 3366 170 5/13 19.8 7.14 16.63 6 1
9 Jasprit Bumrah (MI) 127 127 483 3545 158 5/10 22.44 7.31 18.42 2 2
10 Ravindra Jadeja (CSK) 233 204 614 4691 156 5/16 30.07 7.61 23.7 3 1