आखिर कर समाजवादी पार्टी कन्नौज सीट अपने परिवार के सदस्य पर ही भरोसा जता ते हुए. तेज प्रताप सिंह को मैदान में उतारा

Voice Of News 24

23 Apr 2024 13:27 PM

कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी  किस प्रत्याशी को टिकट देगी इस पर लगातार सस्पेंस बना हुआ था, जोकि सोमवार को खत्म हो गया है. कहा जा रहा था कि इस सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है. सपा ने तेज प्रताप सिंह यादव को टिकट दिया गया है.

कन्नौज सीट पर इसके पहले समाजवादी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा था

कन्नौज सीट से सपा ने अपने परिवार के सदस्य पर ही भरोसा जता ते हुए. तेज प्रताप सिंह यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के भ्रातृ पौत्र हैं. साथ ही अखिलेश यादव उनके चाचा हैं.

पिछले लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट से अखिलेश की पत्नी डिंपल यादव चुनाव हार गई थीं और बीजेपी के सुब्रत पाठक ने जीत हासिल की थी. इस बार भी बीजेपी ने पाठक को ही टिकट दिया है. तेज प्रताप के मैदान में उतरने से लड़ाई और दिलचस्प हो गई है.

कौन हे तेज प्रताप सिंह

तेज प्रताप सिंह इटावा जिले के सैफई के रहने वाले हैं और उनके पिता रणवीर सिंह थे. उन्होंने ब्रिटेन से उच्च शिक्षा हासिल की है. तेज प्रताप सिंह की शादी लालू यादव की बेटी राजलक्ष्मी के साथ हुई है तेज प्रताप सिंह को सपा ने उन्हें 2014 के लोकसभा चुनाव में मैनपुरी सीट से उतारा था और तीन लाख से अधिक वोटों के अंतर से विजयी हुए थे.

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.