मुख्तारअंसारी की मौत का सामने आ गया सच, विसरा रिपोर्ट में जहर से मरने की पुष्टि नही

Voice Of News 24

23 Apr 2024 12:13 PM

बाहुबली मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में परिजनों ने ज़हर देने का आरोप लगाया था उसकी जाँच के लिए मुख्तार अंसारी की मौत के बाद प्रशासन ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा था। जिसकी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. विसरा रिपोर्ट में सारे आरोपों का जवाब सामने आ जाएगा.

मुख्तार अंसारी की मौत के मामले में विसरा जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. विसरा जांच रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हुई है. इस रिपोर्ट को न्यायिक जांच टीम को सौंपा गया है. भाई सांसद अफजाल अंसारी ने मुख्तार को जहर देकर मारने का आरोप लगाया था. मुख्तार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर से मौत की बात नहीं कही गई थी. आरोपों को देखते हुए मुख्तार की मौत की प्रशासनिक और न्यायिक जांच शुरू की थी, जिसके बाद विसरा को जांच के लिए लखनऊ के फॉरेंसिक लैब भेजा था.

इससे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मुख्तार अंसारी की मौत की पुष्टि हार्ट अटैक से हुई थी. वह बांदा जेल में बंद थे. तबीयत बिगड़ने पर उनकी 28 मार्च को मौत हो गई थी. मुख्तार के परिजनों ने उनकी मौत को हत्या बताते हुए जहर दिए जाने का आरोप लगाया था.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.