महराजगंज:अवैध लकड़ी लदा पिकअप वैन जब्त,एक आरोपी गिरप्तार

Voice Of News 24

19 Apr 2024 17:07 PM

महराजगंज

महराजगंज के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र मे आज शुक्रवार को पिकप पर लदी साखू की अवैध लकड़ी ले जा रहे एक पिकअप वैन को को जब्त किया है। पुलिस ने वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया  है।

जानकारी के अनुसार 12 बोटा साखू की लकड़ी जंगल से काटकर पिकप पर लादकर ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा जब पिकप को रोककर लदी लकड़ी की जानकारी मांगी तो व्यक्ति द्वारा कोई कागज नहीं देखा पाया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।बताते चले की उसका नाम मनोज यादव 47 वर्ष पुत्र रामवृक्ष यादव रतनपुर थाना फरेंदा का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर पिकप को अपने कब्जे मे लिया है।

क्या कहना है थानाध्यक्ष का

इस मामले की जनकारी देते हुऐ थानाध्यक्ष पुरन्दरपुर राव ने कहा की फरेंदा रेंज जंगल से साखू की लकड़ी चोरी कर पिकप पर लेकर जा रहा था। इसी दौरान पिकप को रोकर तलाशी के दौरान कोई सही जानकारी या कोई कागजात नहीं पाए गए व्यक्ति को गिरफ्तार कर पिकप नंबर UP 56 T3720 को कब्जे मे लकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.