युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर लगाया मौत को गले,घर में छाया मातम परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल

Voice Of News 24 

19 Apr 2024 14:18 PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के गोसाईगंज निवासी एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। गोसाईगंज निवासी अमन (18) पुत्र अजय गिरी ने कल रात में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे अमन की हालत बिगड़ने लगी। घरवालों ने उल्टी होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल भेज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पर भी हालत खराब होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।

मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान अमन की मौत हो गई है। ग्रामीण के अनुसार अमन के बड़े पिता की लड़की कि शादी (19) अप्रैल शुक्रवार को थी। शादी जैसे खुशहाल घर में मातम छा गया। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में सुद्दोधन चौकी प्रभारी वीरेंद्र पासवान ने बताया कि जानकारी है। लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.