चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला आज,मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम

Voice Of News 24 

19 Apr 2024 12:28 PM

आईपीएल 2024 में आज 19 अप्रैल को 34वा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा. केएल राहुल और रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली टीमों के बीच यह भिड़ंत लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगी. यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा. एक तरफ चेन्नई जीत हासिल कर खुद को टॉप-4 में बनाए रखना चाहेगी और दूसरी तरफ लखनऊ जीत के साथ टॉप-4 में आने की कोशिश करेगी. दोनों टीमों में कटे का टक्कर देखने को मिलेगा

चेन्नई ने अब तक 6 मैच खेल लिए हैं, जिसमें उन्हें 4 में जीत मिली है. दूसरी तरफ लखनऊ ने अब तक 6 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है. चेन्नई ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को हराया था, जबकि लखनऊ ने पिछले मुकाबले में कोलकाता के खिलाफ शिकस्त झेली थी.

किसके में कितना दम हेड टू हेड

चेन्नई और लखनऊ की टीमों के बीच अब तक आईपीएल में 3 भिड़ंत हो चुकी हैं. इन मैचों में दोनों टीमों ने 1-1 में जीत दर्ज की, जबकि बाकी का एक मैच बेनतीजा रहा. हालांकि दोनों के बीच हुई पिछड़ी भिड़ंत में चेन्नई ने लखनऊ को शिकस्त दी थी.

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, मोइन अली/डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान.

इम्पैक्ट प्लेयर- मथीशा पथिराना.

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डी कॉक/काइल मेयर्स, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक हुडा, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, शमर जोसेफ, यश ठाकुर/मयंक यादव.

इम्पैक्ट प्लेयर- अरशद खान/एम सिद्धार्थ.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.