गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अहम मुकाबला आज,जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Voice Of News 24

17 Apr 2024 16:05

IPL 2024 के 32वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ये मुकाबला अहदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। लगातर मिल रही हार के बीच दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर अपने नाम करना चाहेगी। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस मैच अपने नाम कर खुद को टॉप-4 के और करीब ले जाना चाहेगी। दोनों के बीच खेले जाने वाले मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। ताजा प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली 6 में से 2 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में नौवें पायदान पर है, जबकि गुजरात टाइटंस 6 में से 3 मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर मौजूद है

 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद, इशांत शर्मा।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, अभिनव मनोहर, राशिद खान, साई किशोर, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.