Voice Of News 24
17 Apr 2024 14:54 PM
सिद्धार्थनगर
डुमरियागंज लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी अपने वैनर तले जीत की हैट्रिक का सिलसिला जारी रखना चुनौतीपूर्ण रहेगा
सिद्धार्थनगर जिले के एक मात्र लोकसभा सीट डुमरियागंज होने वाले लोकसभा चुनाव मे जीत के दावे के साथ भाजपा उम्मीदवार जगंदबिका पाल भाजपा बैनर तले उनकी हैट्रिक पर नजर होगी।बताते चले उत्तर प्रदेश के पूर्वी छोर पर भारत नेपाल सीमा पर सटा हुआ है।यह जनपद भगवान बुद्ध की धरती से भी पहचाना जाता है।
भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बनी के लिए इसी जनपद से होकर रास्ता जाता है।यह सीट मुस्लिम वोटरों का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है। लेकिन जीत की हैट्रिक लगा चुके जगंदबिका पाल ने एक बार कांग्रेस दो बार भाजपा से जीत का परचम लहराया है। जबकि भाजपा ने जगंदबिका पाल पर भरोसा जताते हुऐ एक बार फिर से मैदान मे उतारा है।
जगंदबिका पाल ने 2009 मे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हाशिल की थी जबकी 2014 मे पाला बदलते भाजपा का दामन पकड़ के चुनाव लड़ा था और जीत भी दर्ज भी किया था । उसके बाद 2014 से2019 भाजपा के उम्मीदवार बने थे और जीत का सिलसिला कायम रखा है।देखना दिलचस्प रहेगा कि अबकी बार क्या वह भाजपा बैनर तले हैट्रिक लगा पाते है कि नहीं।


















