ऐसिड अटैक: पुलिस को बड़ी सफलता ऐसिड अटैक दोनों आरोपियों मुठभेड़ में किया गिरफ़्तार

Voice Of News 24 

11 Apr 2024 23:43 PM

देवरिया

देवरिया जिले के गौरीबाजार मे दो बालिकाओं पर बाइक सवार युवकों ने एसिड फेंक दिया इस घटना मे एक लड़की बुरी तरह झुलस गई जबकी दुसरी लड़की के हाथ और पैर ही झुलस गया था। इस घटना पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया हें!
इस घटना को सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों को इलाज के लिए निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया। इस घटना से आस पास के लोग दहशत में है।

पुलिस को बड़ी सफलता १० घंटे में ऐसिड अटैक करने के दोनों आरोपियों मुठभेड़ में किया गिरफ़्तार

देवरिया के गौरीबाजार युवतीयों पर ऐसिड अटैक करने के दोनों आरोपियों दारा सिंह (45) और शेखर (38) से बृहस्पतिवार की रात गौरीबाजार पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर रहे बदमाशों पर जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों के पैर पर गोली लग गई है। दोनों को गिरफ़्तार कर पुलिस कस्टडी में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

https://x.com/DeoriaPolice/status/1778333551051538874

बृहस्पतिवार की रात गौरीबाजार थानेदार दिनेश मिश्रा को बदमाशों के फ़रार होने की जानकारी मिली। पुलिस ने घेराबंदी की तो घिरता देखकर बाइक सवार बदमाशों ने फ़ायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों घायल हो गए है।

क्या था घटना

देवरिया के एसपी संकल्प शर्मा भी घटना स्तर पर पहुंचकर दोनों लड़कियों से पूछताछ की. उन्होंने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तेजी दिखाने का निर्देश दिया.

बताया जा रहा है कि जिस प्राइवेट अस्पताल में लड़कियां भर्ती थी, वहां से उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है. एसिड अटैक से झुलसी लड़कियां गौरी बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव रहने वाली हैं. दोनों गौरी बाजार कस्बे के एक निजी अस्पताल में काम भी करती हैं. पूजा और निशा गुरुवार को हर दिन की तरह साइकिल से अस्पताल जा रही थीं. अभी वह गौरी बाजार हाटा मार्ग पर अपने गांव से कुछ दूर पहुंची ही थी कि बाइक सवार दो युवक आए और उनके ऊपर एसिड फेंक कर फरार हो गए. जिसमें एक लड़की का चेहरा झुलस गया तो दूसरी की बांह पर एसिड पड़ा और उनकी बांह झुलस गई. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया और पुलिस को सूचना दी गई.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.