लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की 10वीं लिस्ट की जारी

Voice Of News 24 

10 Apr 2024 16:52 PM

लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने नौ उम्मीदवारों की दसवीं लिस्ट जारी कर दी है. लिस्ट में कुल 9 नाम हैं और 7 सीटों पर उम्मीदवार बदले गए हैं. बीजेपी ने यूपी में फूलपुर, इलाहाबाद, बलिया, चंडीगढ़ और पश्चिम बंगाल के आसनसोल में मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर नए उम्मीदवार उतारे हैं. मैनपुरी और गाजीपुर में पिछला चुनाव हारने वाले नेताओं की जगह किसी दूसरे उम्मीदवार को टिकट दिया गया है.

 

चंड़ीगढ़ से दो बार से सांसद रहीं किरण खेर का टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह संजय टंडन को टिकट दिया गया है.
कौशाम्बी से विनोद सोनकर और फूलपुर से प्रवीण पटेल को टिकट दिया गया है. इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी बीजेपी के उम्मीदवार होंगे.

बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और ग़ाज़ीपुर पारस नाथ राय बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे.

गाजीपुरसे मनोज सिन्हा अफजाल अंसारी से हार गए थे, इस बार पारस नाथ राय को टिकट मिला है.

आसनसोलः बाबुल सुप्रियो का टिकट पहले ही कट चुका था. उनकी जगह पवन सिंह को टिकट दिया गया, लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया. अब यहां से एसएस अहलूवालिया उम्मीदवार हैं.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.