दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस मुकाबला आज वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा,दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी,MI टीम सूर्यकुमार यादव की वापसी

Voice Of News 24 

07 Apr 2024 15:09 PM

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस आज आईपीएल 2024 का 20वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा । इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगा। दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज करने के लिए उतरेगी, जबकि मुंबई अभी तक अपनी पहली जीत की तलाश रही है।मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया है। टीम को अपने अभी तक मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। साथ ही, दिल्ली के लिए यह सीजन बहुत अच्छा नहीं रहा है। टीम ने चार मैचों में से सिर्फ एक जीता है। दिल्ली नौवें स्थान पर है, जबकि मंबई दसवें स्थान पर है।

IPL 2024 में आज डबल हेडर यानी दो मुकाबले खेले जाएंगे। रविवार का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जा रहा है। मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा।

दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। टीम में झाय रिचर्डसन और बैटर कुमार कुशाग्र को मौका मिला है।

 

मुंबई इंडियंस में सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई है।

मुंबई इंडियंस: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रोमारियो शेफर्ड, टिम डेविड, पीयूष चावला, आकाश मधवाल,जेराल्ड कूट्जी और जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर : नमन धीर

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, झाय रिचर्डसन, इशांत शर्मा, खलील अहमद
इम्पैक्ट प्लेयर : रसीख सलाम

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.